बिहार अधिकार यात्रा पर तेजस्वी यादव पहुंचे अनुमंडल, केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना

पटना। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के दूसरे दिन वे अनुमंडल पहुँचे। सबसे पहले उन्होंने बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर हाट का दौरा किया, जहाँ राजद विधायक अनिरुद्ध कुमार ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद सुबह 11:15 बजे तेजस्वी यादव बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के गंजपर पहुँचे। यहाँ राजद की जिला अध्यक्ष नमिता नीरज ने उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात वे मोकामा विधानसभा क्षेत्र पहुँचे, जहाँ एमएलसी कार्तिकेय सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत हुआ। मोकामा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद वे बेगूसराय के लिए रवाना हुए।

तेजस्वी यादव ने जनसभाओं में केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण बिहार सहित पूरे देश में आम जनता परेशान है। उन्होंने खासकर गहन वोटर पुनरीक्षण, बिहार की हकमारी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

तेजस्वी ने कहा कि यह यात्रा महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े हों।

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल