पप्पू यादव को मिला गांधी परिवार का साथ, गिरफ्तारी पर साजिश का आरोप पटना NEET छात्रा केस बना बड़ा सियासी मुद्दा

पटना NEET छात्रा केस बना बड़ा सियासी मुद्दा

पटना।

पूर्णिया से सांसद Pappu Yadav की `

गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस मुद्दे पर अब गांधी परिवार खुलकर उनके समर्थन में उतर आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए बिहार सरकार और NDA पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामला राजधानी Patna के एक गर्ल्स https://media.assettype.com/deccanherald%2F2025-01-12%2Ft54bp0sd%2FPTI01_12_2025_000077A.jpg?auto=format%2Ccompress&fit=max&w=undefinedहॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की कथित रेप के बाद संदिग्ध मौत से जुड़ा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस संवेदनशील मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और जो नेता पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।


                                                       राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—

“पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया— केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।”

उन्होंने आगे कहा

“इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है, ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके।”


 “यह एक खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करता है”

राहुल गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ एक मामला न बताते हुए इसे भयावह साजिश का संकेत करार दिया। उन्होंने कहा—

“सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता आंखें मूंदे बैठी है।”


 प्रियंका गांधी का समर्थन, इंसाफ़ की लड़ाई बताया

प्रियंका गांधी ने भी पप्पू यादव के समर्थन में बयान जारी करते हुए कहा कि—

“जब कोई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के लिए आवाज़ उठाता है, तो उसे चुप कराने की कोशिश की जाती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।”

 विपक्ष का आरोप: डराने-धमकाने की कोशिश

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि पप्पू यादव को इस मामले में शांत रहने के लिए पहले दबाव डाला गया, डराया-धमकाया गया और जब उन्होंने पीछे हटने से इनकार किया तो गिरफ्तारी का सहारा लिया गया।
विपक्ष का दावा है कि पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय सरकार मामले को भटकाने और परिजनों को प्रताड़ित करने में जुटी है।

 “यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है”

राहुल गांधी ने अपने बयान का अंत करते हुए कहा—

“यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है।”

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल