दिल्ली की फिज़ा आज सियासी नहीं, इंसाफ़ की गूंज से कांपेगी राजधानी

Bihar NEET Student Death

दिल्ली:
NEET छात्रा हत्याकांड को लेकर राजधानी दिल्ली में रविवार को एक बड़ा और निर्णायक प्रदर्शन होने जा रहा है। NEET छात्रा हत्याकांड संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस महाजुटान में 5 से 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली-NCR में रहने वाले बिहारियों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से लोग इस आंदोलन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश और पीड़ा सड़कों पर उतारेंगे।

26 जनवरी से तैयारी, अब 8 फरवरी को प्रदर्शन

इस प्रदर्शन की तैयारियाँ 26 जनवरी से चल रही थीं, लेकिन गणतंत्र दिवस और बजट सत्र के कारण अनुमति में देरी हुई। आखिरकार 8 फरवरी को प्रशासन से अनुमति मिली। पहले प्रदर्शन का समय दोपहर 2 से 5 बजे तय था, लेकिन पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद इसे बदलकर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे कर दिया गया।
संघर्ष समिति को आशंका है कि कहीं अंतिम समय में अनुमति रद्द न कर दी जाए, इसलिए सभी तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी से आंदोलन और तेज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी को इस आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। वे इस मामले में सदन से लेकर सड़क तक सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। इससे पहले पीड़िता के गांव से न्याय यात्रा भी निकाली गई थी, जिसने आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाया।

प्रदर्शन के बाद क्या होंगी प्रमुख मांगें

प्रदर्शन के समापन के बाद संघर्ष समिति प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  • मामले की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच

  • सभी संदिग्धों से सघन पूछताछ

  • सबूत मिटाने वालों पर सख्त कार्रवाई

  • लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई

राजधानी में सवालों की बौछार

आयोजकों का कहना है कि आज दिल्ली की सड़कों पर सवालों की बौछार होगी और सरकार के पास जवाब देने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा। यह प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि इंसाफ़ की मांग का प्रतीक है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल