मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि CPI महागठबंधन का अभिन्न हिस्सा है और उसे पूरा समर्थन प्राप्त है। डी राजा ने विश्वास जताया कि महागठबंधन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा।
डी राजा ने बताया कि उनकी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव से जल्द मुलाकात होगी। इस बैठक में महागठबंधन में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव का मुख्य मुद्दा नहीं है, बल्कि लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है।
डी राजा ने यह भी कहा कि उन्हें तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के रुख को उसका आंतरिक मामला बताया, लेकिन दोहराया कि CPI महागठबंधन के साथ पूरी तरह एकजुट है।
डी राजा ने भरोसा जताया कि तेजस्वी यादव से बैठक के बाद सीट बंटवारे का मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा। उन्होंने सभी दलों से धैर्य रखने की अपील की।
अभी तक तय नहीं हुआ सीट शेयरिंग फॉर्मूला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। लगातार बैठकों और मंथन के बीच सभी दलों की कोशिश है कि जल्द से जल्द सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय किया जाए ताकि चुनावी रणनीति को गति मिल सके।
@AT Saumya
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK







