छपरा कांड पर प्रशासन की सुस्ती का अरोप, मुख्य आरोपी कब होगा नितेश सिंह

514
  • छपरा कांड पर प्रशासन की सुस्ती का अरोप, मुख्य आरोपी कब होगा गिरफ्तार नितेश सिंह
    पटना।
    अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह  ने बताया कि छपरा जिला अंतर्गत मुबारकपुर गांव में जो हत्या हुई उसमें अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस के चंगुल से बाहर है। आखिर सरकार उसे कब गिरफ्तार करेगी। बिहार सरकार पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और इसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। इस मामले की पूरी जांच सीबीआई से होनी चाहिए थी, सच्चाई क्या है पता लग जाए। हमारी मांग है कि मृतक के परिजनों को नौकरी व मुआवजा के अलावे सुरक्षा सरकार दे। अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के द्वारा लगातार मृतक के परिवारों को ऑनलाइन और अकाउंट के माध्यम से पूरे भारत के पदाधिकारियों के द्वारा सहायता प्रदान किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह कछवाहा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सभी समाज वर्ग और धर्मों के लोगों से शांति बनाने की अपील की। आए दिन बिहार में लगातार हत्या और लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यह चिंता का विषय है। सरकार ऐसा कोई कानून बनाएं और सजा देने का कार्य करें ताकि अपराधी का मनोबल कमजोर हो और निर्दोष लोगों को मौत के घाट ना उतरे। राष्ट्रीय जाट नितेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन करते हुए कहा इस मामले में खुद मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here