कुख्यात अपराधी सुरेश यादव की हावड़ा में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

एशियन टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट

गोपालगंज। गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुरेश यादव को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित संध्या बाजार में मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेश यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सुरेश यादव पर ट्रिपल मर्डर, एक मुखिया हत्याकांड समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी पहचान छिपाकर हावड़ा में रह रहा था। घटना की रात अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोलियों से छलनी कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हावड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए हावड़ा पुलिस से संपर्क साधा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरेश यादव की हत्या पुरानी रंजिश या आपसी गैंगवार का नतीजा हो सकती है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यादव इतनी दूर हावड़ा में क्यों छिपकर रह रहा था और किन अपराधियों के संपर्क में था।

फिलहाल पुलिस दोनों राज्यों में आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे संगठित आपराधिक गिरोह की बड़ी साजिश हो सकती है।

(AT ब्यूरो)

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल