“RJD का आरोप सिर्फ़ विधवा-विलाप”— मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा हमला

‘वोट चोरी’ और ‘EVM सेट’ के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— जनता ने सबक दिया, नीतीश कुमार की सादगी पर मिला जनादेश

बिहार :

बिहार की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

RJD के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि “25,000 वोट पहले से EVM में सेट थे”, अशोक चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

“ये लोग अब विधवा-विलाप कर रहे हैं। कोई न कोई बहाना ढूंढना इनकी आदत है। जनता ने इनको सुनियोजित तरीके से सबक दिया है। यह जीत नीतीश कुमार की शालीनता, सादगी और विनम्रता पर जनता का विश्वास है।”

चौधरी ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें PK ने कहा था कि अगर महिलाओं को ₹10,000 और ₹2,00,000 वाली योजनाएँ लागू हुईं, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इस पर मंत्री ने कहा,

“नीतीश कुमार ने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे बिहार की बदनामी हो। उनकी नीयत और नीति दोनों पारदर्शी हैं।”

उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा,

“ये लोग तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल में जीत जाएं तो आरोप नहीं लगाते। हार मिलते ही चुनाव आयोग, EVM और जनता—all पर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं। लेकिन जनता सब समझती है और जवाब दे चुकी है।”

भाजपा–जदयू के बीच विधानसभा अध्यक्ष को लेकर विवाद की खबरों पर मंत्री ने साफ कहा,“कहीं कोई तनाव नहीं है। NDA पूरी तरह एकजुट है। मुद्दा बनाने की कोशिश बेकार है।”

अशोक चौधरी का यह बयान विपक्ष के आरोपों पर सरकार की अब तक की सबसे कड़ी प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल