Nitish Kumar का लालू-राबड़ी राज पर हमला, बोले—पहले शाम के बाद घर से निकलने से डरते थे लोग

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब वे केंद्र में रहते थे और अपने इलाके में आते थे तो लोगों से मिलने के लिए उनके घर तक जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि कई बार लोगों के घर के दरवाजे खटखटाकर कहना पड़ता था कि “डरिए मत, हम Nitish Kumar हैं”, तब जाकर लोग बाहर निकलते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब एनडीए की सरकार बनी, तभी से राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ और विकास की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने दावा किया कि पहले के दौर में लोग शाम में भी घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

उन्होंने कहा कि पहले समाज में विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी, हिंदू-मुस्लिम के बीच झड़पें होती थीं, स्वास्थ्य व्यवस्था और सड़कें बदहाल थीं। लेकिन एनडीए सरकार बनने के बाद विकास के साथ-साथ राज्य में भाईचारा और शांति का माहौल बना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav और Rabri Devi के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस समय महिलाओं के लिए कोई खास काम नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता छोड़ते समय अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया, लेकिन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है और आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल