I-PAC पर ईडी का शिकंजा: दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक साथ छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC से जुड़े ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, यह तलाशी अभियान दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक साथ चलाया गया, जहां फर्म के कुछ अधिकारियों से जुड़े परिसरों को खंगाला गया।

ईडी सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई एक नए मामले के तहत की जा रही है, जिसमें फर्म के वित्तीय लेन-देन और गतिविधियों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। इससे पहले भी जब कोलकाता में I-PAC के ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची थी, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई थीं, जिससे मामला काफी चर्चा में आ गया था।

माना जा रहा है कि इस ताजा कार्रवाई के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी और टकराव देखने को मिल सकता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल