AIMIM प्रमुख ओवैसी का दो दिवसीय सीमांचल दौरा आज से, चुनावी जीत पर जनता को धन्यवाद देंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर मिली जीत के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह चुनावी समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करेंगे और पिढ़ैया, किशनगंज, कटिहार व अररिया में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी ने सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद जताई है।

ओवैसी आज सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जिसके बाद कटिहार के बलरामपुर में जुमे की नमाज अदा करेंगे और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे पुर्णिया के बायसी और अमौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रात में वे किशनगंज में विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन वे किशनगंज के रहमतपाड़ा ईदगाह मैदान में सुबह 10 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद अररिया के जोकीहाट और बहादुरगंज में कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। दौरे के समापन पर वे ठाकुरगंज होते हुए बागडोगरा से हैदराबाद लौट जाएंगे।

AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर के विधायक अख्तरुल इमान ने बताया कि ओवैसी ने चुनाव प्रचार के दौरान सीमांचल की जनता से वादा किया था कि चुनाव परिणाम आने के बाद वे उनका धन्यवाद करने आएंगे। इसी वादे के तहत उनका यह दौरा हो रहा है। ओवैसी के आगमन को लेकर समर्थकों और पार्टी नेताओं में उत्साह है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

@Tanya Singh

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल