धीरज कुमार संवाददाता
फतेहपुर सीकरी । सीकरी के ग्राम नगला जग्गे स्थित शिवा आश्रम 1100 कुंडीय महायज्ञ के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है ,जहां कोहरे व हाड़ कंपकपाती ठंड में प्रख्यात संत शोभानंद भारती ने 21 दिन तक कठोर जल तपस्या की , जल तपस्या के बाद शनिवार को बाबा ने समस्त देवों व बजरंगबली की पूजा अर्चना के पचास जल तपस्या का समापन किया ।
विधि विधान से हवन पूजन पूजा अर्चना के पश्चात 501 ब्राह्मण व 1100 कन्याओं को आश्रम पर भोज कराने के पश्चात दूरदराज से आए संतों महात्माओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में आसपास के क्षेत्र के उनके भक्तगण पहुंचे ।
कुंड में की जल तपस्या
संत शोभानंद भारती मोनी बाबा जो कपड़ों का त्याग करके बरसों से बिना कपड़ों की रहते हैं उन्होंने आश्रम के समीप ही एक कुंड बनवाया जिसमें उन्होंने 21 दिन भगवान की कठोर जल तपस्या की ।
केसरिया पताकाओं से सजाया शिवा आश्रम
पूज्य संत शोभानंद भारती मोनी बाबा की जल तपस्या के बाद आज भंडारे से पूर्व भक्तों ने आश्रम को केसरिया पताकाओं से सजाया जिसमें प्रमुख रूप से भंडारे व अन्य व्यवस्थाओं को संभाल रहे के धर्म सिंह माहुरा ,विजय सिंह मास्टर ,देवा ठाकुर, सत्यवीर परमार ,टुंडाराम नायक ,सुधाकर उपाध्याय ,पप्पू प्रधान, हर नारायण, छैला बिहारी शर्मा, उमेंद्र सिंह ,रोशन सिंह ,मुकेश शर्मा समेत ग्रामवासियों रहे ।
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK






