जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार दसवीं बार पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने नई मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं देते हुए राज्य के लिए सकारात्मक उम्मीदें जताईं।

तेज प्रताप यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार बिहार की 14 करोड़ जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पलायन, बेरोजगारी और अन्य गंभीर चुनौतियों से निपटने पर प्राथमिकता देगी।

गुरुवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। NDA के कई सहयोगी दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिनमें तेज प्रताप यादव का बयान प्रमुख रहा।

@Tanya Singh
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK







