पटना।
पश्चिमी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में बीते 24 घंटे में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, NDPS, जुआ, चोरी और छिनतई जैसे गंभीर मामलों में कुल 68 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि पुलिस दबिश के दबाव में 08 आरोपियों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
खिरीमोड़ में हत्या के आरोपी दबोचे गए
खिरीमोड़ थाना कांड संख्या 269/24 में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी विनोद मांझी (पिता रामाशिष मांझी) और बुद्धन मांझी (पिता अभलाल मांझी), दोनों निवासी खनपुपरी मंडी, थाना खिरीमोड़, जिला पटना को गिरफ्तार किया। दोनों पर BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का गंभीर आरोप है।
नौबतपुर व पालीगंज में जानलेवा हमले
नौबतपुर थाना कांड संख्या 702/25 में हत्या के प्रयास के आरोप में जितेश कुमार (पिता जितेन्द्र यादव), निवासी भवानीचक को गिरफ्तार किया गया।
वहीं पालीगंज थाना कांड संख्या 471/25 में हत्या के प्रयास के चार आरोपियों—अमित कुमार, गुड्डू कुमार उर्फ प्रहलाद सिंह, रोहित कुमार और मुन्ना कुमार—को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सभी आरोपी पैपुराकला गांव, थाना पालीगंज के निवासी हैं।
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
खगौल थाना कांड संख्या 401/25 में आर्म्स एक्ट के तहत सुरज कुमार उर्फ रौनक कुमार और अमर कुमार उर्फ अमरनाथ महतो को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
फुलवारीशरीफ में नशे का धंधा बेनकाब
फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 202/26 में NDPS एक्ट के तहत मो. तौशिफ (उम्र 28 वर्ष) और मो. जहाँगीर (उम्र 42 वर्ष) को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
मनेर में जुआ, बिहटा–सिगोड़ी में चोरी
मनेर थाना क्षेत्र में जुआ अधिनियम के तहत हरराम कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बिहटा में चोरी के मामले में अरुण कुमार और बजरंगी सिंह को पकड़ा गया।
मनेर में विमेलेश कुमार तथा सिगोड़ी थाना क्षेत्र में अमित कुमार और रवि कुमार को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया।
नेउरा में छिनतई गिरोह पर कार्रवाई
नेउरा थाना कांड संख्या 17/26 में छिनतई के मामले में भोला चौधरी, कविरंजन कुमार और मो. टिपू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दहेज उत्पीड़न में आत्मसमर्पण
मनेर थाना क्षेत्र के दहेज उत्पीड़न मामले में लीला देवी, सुधा देवी, शोभा देवी और रामरती देवी ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
भारी बरामदगी
अभियान के दौरान 195.10 ग्राम गांजा, 164 लीटर देशी शराब, एक वाहन, मोबाइल फोन, पानी का मोटर, इलेक्ट्रिक तार का बंडल और 15,320 रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही BW/NBW/कुर्की/इश्तेहार से जुड़े 34 मामलों का निष्पादन किया गया।
पुलिस का बयान
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पश्चिमी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। लगातार दबिश के चलते 68 गिरफ्तारियां हुईं और 8 अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
— ब्यूरो रिपोर्ट, एशियन टाइम्स
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)







