नई दिल्ली,
31 दिसंबर 2025: देशभर में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की हड़ताल की आशंका के बीच प्रमुख फूड डिलीवरी कंपनियों स्विगी और जोमैटो ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इंसेंटिव अमाउंट बढ़ा दिया है, ताकि नए साल की पूर्व संध्या पर सेवाओं में व्यवधान न आए।
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने यह कदम वर्ष के सबसे व्यस्त समय में सेवाओं को सुचारू रखने और संभावित डिलीवरी वर्कर्स के हड़ताल के असर को कम करने के लिए उठाया है, जबकि यूनियनों ने सैलरी, काम की खराब परिस्थितियों व सामाजिक सुरक्षा की कमी को लेकर संघर्ष तेज कर रखा है।
जोमैटो का ऑफर:
डिलीवरी पार्टनर्स को शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रति ऑर्डर ₹120–₹150 तक की कमाई का वादा।
पूरे दिन में ₹3,000 तक की कमाई का अवसर।
ऑर्डर के अस्वीकार/कैंसल पर जुर्माने में छूट भी दी गई।
स्विगी का ऑफर:
31 दिसंबर से 1 जनवरी तक डिलीवरी वर्कर्स के लिए ₹10,000 तक कमाई का मौका।
नए साल की भीड़ के समय (शाम 6 बजे से 12 बजे तक) ₹2,000 तक की कमाई का विज्ञान
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ये इंसेंटिव्स प्लेटफॉर्म्स की नियमित नीति का हिस्सा होते हैं, खासकर त्योहारों और साल के अंत के दौरान मांग में वृद्धि के समय, लेकिन इस बार यह हड़ताल की चेतावनी के बीच और महत्त्वपूर्ण हो गया है।
डिलीवरी और प्लेटफॉर्म वर्कर्स ने 25 और 31 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया है, जिसमें वे बेहतर वेतन, काम के बेहतर हालात और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को हुई हड़ताल के दौरान कुछ क्षेत्रों में डिलीवरी सेवाओं में व्यवधान देखा गया था।







