सीमांचल दौरे के बीच सियासत गरमाई: पप्पू यादव ने अमित शाह को दिलाए चुनावी वादे याद

सीमांचल में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में गृह मंत्री को चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि मक्का और मखाना आधारित फैक्ट्री लगाने की घोषणा अब जमीन पर उतरनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीमांचल के किसान मक्का और मखाना उत्पादन में देशभर में पहचान रखते हैं, लेकिन प्रोसेसिंग यूनिट और उद्योग के अभाव में उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता। ऐसे में यहां उद्योग स्थापित करना महज वादा नहीं, बल्कि किसानों का हक है। उन्होंने क्षेत्र के गरीब और पिछड़े तबके के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की भी मांग की, ताकि सीमांचल के विकास को गति मिल सके।

मंत्री के बयान पर तंज

विधानसभा में एक मंत्री द्वारा नेताओं की “फाइल” होने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अगर फाइल है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा तो सियासत का असली चेहरा भी उजागर होगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही दबाव में नजर आते हैं।

राहुल गांधी को लेकर बयान पर पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के नेता नीतिन नवीन द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर भी पप्पू यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है, और भाजपा के पास ठोस एजेंडा नहीं होने के कारण वह उन्हें निशाना बनाती रहती है।

पटना घटना का भी उठाया मुद्दा

पप्पू यादव ने पटना में नीट छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को उठाने के बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई और उनकी सुरक्षा कम कर दी गई।

सीमांचल दौरे के बीच बढ़ती यह सियासी बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल