बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने सियासत में एंट्री के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को जहानाबाद के पूर्व सांसद Arun Kumar से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जद(यू) विधायक Rituraj भी मौजूद रहे।
मुलाकात के बाद निशांत कुमार ने कहा कि संगठन और प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने अनुभव और युवा ऊर्जा के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं से सीखकर और युवा जोश के साथ मिलकर वे बिहार के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिता के संकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दरअसल, निशांत कुमार की सियासी एंट्री ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले निशांत अब सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनकी यह सक्रियता कई राजनीतिक संकेत भी दे रही है, जिसे Janata Dal (United) के भविष्य और नेतृत्व से जोड़कर देखा जा रहा है।
हाल के दिनों में निशांत कुमार लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रहे हैं। एक दिन पहले वे एक इफ्तार पार्टी में भी नजर आए थे और इन दिनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति बढ़ी है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि जदयू के भीतर उनकी भूमिका धीरे-धीरे मजबूत हो रही है और आने वाले समय में उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो निशांत कुमार की एंट्री से जदयू को नई ऊर्जा मिल सकती है, वहीं पार्टी में नेतृत्व के भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
@MUSKAN KUMARI






