सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, विदेशी निवेशकों से बैठक — यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश की संभावना

योगी आदित्यनाथ अपने आधिकारिक दौरे पर सिंगापुर पहुंचे, जहां दौरे के पहले दिन उन्होंने कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की प्रमुख निवेश कंपनी Temasek Holdings के चेयरमैन Teo Chee Hean और उनकी टीम से भी मुलाकात की। बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और यूपी में संभावित निवेश पर चर्चा हुई। साथ ही उन्हें अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास सहित कई क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी Manipal Hospitals द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। वहीं Ascendas राज्य में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इन निवेशों को प्रदेश में स्वास्थ्य और औद्योगिक अवसंरचना को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

बैठक में दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। यह साझेदारी भविष्य उन्मुख अवसंरचना के निर्माण और व्यापक रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे राज्य की तकनीकी और आर्थिक क्षमता को मजबूती मिलेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल