सासाराम में गैस किल्लत पर बवाल: नोखा बाजार में सड़क जाम, सिलेंडर रखकर किया विरोध

रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ता, ब्लैक मार्केटिंग के आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

कॉपी:

बिहार के सासाराम से एक हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां एलपीजी गैस की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। नोखा बाजार में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सासाराम-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थिति यह थी कि लोग रात दो बजे से ही गैस के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन सुबह तक सप्लाई का कोई अता-पता नहीं चला। इससे नाराज लोगों ने सड़क को ही प्रदर्शन स्थल बना दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक ओर वे महीनों से गैस के लिए इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर ब्लैक मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि अंदरखाने में कालाबाजारी का खेल चल रहा है और आम उपभोक्ता ठगा जा रहा है।

स्थानीय उपभोक्ता मनोज सोनी ने बताया कि उन्होंने एक मार्च को ही गैस के लिए नंबर लगाया था, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। वहीं पश्चिम पट्टी की मीरा देवी ने बताया कि उनके घर में पिछले एक महीने से चूल्हा ठंडा पड़ा है। रात भर लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल सकी।

गुस्साई भीड़ ने साफ चेतावनी दी कि जब तक गैस की आपूर्ति नहीं होती, सड़क जाम जारी रहेगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गई, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने रहे।

इस पूरे मामले में स्थानीय गैस एजेंसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या कार्रवाई करता है और आम लोगों को राहत कब तक मिलती

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल