सहरसा में फरार आरोपी के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

बिहार के सहरसा जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदली गांव में मंगलवार शाम पुलिस ने एक फरार आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के तहत इश्तिहार चस्पा किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहा था। कई बार छापेमारी के बावजूद उसके हाथ नहीं लगने पर पुलिस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी के घर की दीवार पर इश्तिहार चिपकाया।

नवहट्टा थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि केदली गांव निवासी अभिनंदन कुमार, पिता सत्तो मुखिया, के खिलाफ कांड संख्या 227/25 दर्ज है। इस मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। अदालत के निर्देश पर यह कानूनी कार्रवाई की गई है।

करीब चार बजे पुलिस टीम गांव पहुंची। अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, एएसआई अनुज कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूरे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर के बाहर इश्तिहार चस्पा किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी।

इश्तिहार में आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ संपत्ति कुर्की सहित अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून से भागने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल