संसद भवन के प्रवेश द्वार पर अचानक बजा सुरक्षा सायरन, कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी

संसद भवन परिसर के प्रवेश द्वार पर सोमवार को अचानक सुरक्षा सायरन बजने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में स्पष्ट हो गया कि संसद की सुरक्षा में किसी तरह की सेंध नहीं लगी थी। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार प्रवेश द्वार पर लगा बूम अवरोधक अचानक गिर गया था, जिसके कारण सुरक्षा अलार्म सक्रिय हो गया और सायरन बजने लगा। इसके बाद एहतियात के तौर पर संसद परिसर में गाड़ियों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विजय चौक के पास संसद के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई और सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। जांच के बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर थोड़ी देर में ही संसद परिसर में वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

दरअसल इस समय संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए सायरन बजने से हलचल और बढ़ गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति की जांच की।

गौरतलब है कि तेरह दिसंबर दो हजार एक को संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद से संसद भवन और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है। किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत सतर्कता बढ़ा दी जाती है और विस्तृत जांच की जाती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल