संदिग्ध धातु की मूर्ति के साथ एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में, जांच जारी

धीरज कुमार संवाददाता फतेहपुर सीकरी

तेहपुर सीकरी, क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास सफेद धातु की मूर्ति होने की सूचना पर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति के पास से लगभग डेढ़ किलोग्राम वजन की एक सफेद धातु की मूर्ति बरामद की गई है। मूर्ति के धातु स्वरूप को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

इस संबंध में कोतवाल फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने बताया कि बरामद मूर्ति की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सुनील पुत्र बहादुर निवासी गुर्जरपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल