नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लंबे अरसे के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हालात क्या हो गए हैं, यह सबके सामने है।
NEET छात्रा मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी कई मामलों की जांच सीबीआई से कराई गई, लेकिन उसका क्या नतीजा निकला, यह सब जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्याय के साथ विकास नहीं कर रही है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, तब तक सिर्फ जांच एजेंसियों के नाम पर भरोसा दिलाना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था दोनों ही चिंताजनक स्थिति में हैं।
@MUSKAN KUMARI
Author: NCRLOCALDESK
Post Views: 31







