वैशाली में दरोगा की खुदकुशी: जढुआ ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हाजीपुर के किराए के मकान में मिली लाश, 15 दिन पहले ही संभाली थी नई जिम्मेदारी

 

बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हाजीपुर के जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार जढुआ बैंकमैन कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में अकेले थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले थे और हाल ही में बिदुपुर थाना से ट्रांसफर होकर हाजीपुर आए थे। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें करीब 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था। पुलिस महकमे में उन्हें एक तेज-तर्रार और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह निजी कारण बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल, इस दुखद घटना ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है और हर कोई यह जानने की कोशिश में है कि आखिर एक होनहार अधिकारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल