वैशाली में ‘थप्पड़कांड’: मामूली टक्कर पर BDO ने युवक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

पटना। बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार को लेकर एक और विवाद सामने आया है। इस बार मामला वैशाली जिला के महनार का है, जहां एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह केवल इतनी थी कि युवक की कार अधिकारी की सरकारी गाड़ी से हल्के से छू गई थी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर बेहद मामूली थी और किसी वाहन को खास नुकसान भी नहीं हुआ, लेकिन अधिकारी गाड़ी से उतरकर युवक पर भड़क गए और सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने लगे।

सड़क पर दिखा ‘साहब’ का रौब

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में अधिकारी गुस्से में युवक को थप्पड़ मारते और डांटते नजर आ रहे हैं। मामूली विवाद पर इस तरह की प्रतिक्रिया ने प्रशासनिक व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पैर छूकर माफी मांगता रहा युवक

वीडियो का सबसे मार्मिक दृश्य वह है, जब युवक अपनी गलती न होने का दावा करते हुए भी अधिकारी के पैर छूकर माफी मांगता दिखाई देता है। वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन अधिकारी लगातार उसे फटकारते रहे। घटना के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल