डीएम के निर्देश पर छापेमारी तेज, कई प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज; कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय
वैशाली जिले में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और एलपीजी गैस के दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में महनार प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित राज दरबार होटल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जांच के दौरान होटल में तीन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जो सीधे तौर पर Essential Commodities Act 1955 और Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order 2000 का उल्लंघन है। मामले में होटल संचालक के खिलाफ महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
वहीं, हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में भी संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया। गांधी चौक से अनवरपुर चौक तक की गई सघन जांच में 17 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था। इस दौरान कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में आए।
प्रशासन ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-7 के तहत नगर थाना, हाजीपुर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आम उपभोक्ताओं के हितों की भी रक्षा होगी।
साथ ही, आम लोगों की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय कर दिया गया है, जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी
@MUSKAN KUMARI






