विदेशी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, त्वरित उपचार के बाद आगरा रेफर

धीरज कुमार संवाददाता

फतेहपुर सीकरी भ्रमण पर आए एक विदेशी पुरुष पर्यटक की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार यह घटना मरियम पैलेस के समीप हुई, जहां पुरुष पर्यटक को उल्टी, घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद वह गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर कम होने और पल्स डाउन होने की स्थिति बनी थी।

सूचना मिलते ही मौके पर एसआईएस सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह की तत्परता तथा सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से पुरुष पर्यटक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा पुरुष पर्यटक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। पुरुष पर्यटक की उम्र लगभग 78 वर्ष होने और स्वास्थ्य की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ निगरानी के लिए उन्हें सीएचसी एंबुलेंस से एस.एन. मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी), आगरा रेफर कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्यटक को सुरक्षित रूप से आगरा भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी कर रही है। स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल