ललन सिंह का मिडिया पर हमला कहा-“, दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है,तो मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं मीडियावाले

ललन सिंह का बयान- मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं मीडियावाले

जैसा की आपको पता हैं की विष्णुपद मामले में नितीश को हिन्दू के धर्म को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा हैं अब ये इनसब का आरोप मीडिया पर इंदिरेक्टली लगा रहे हैं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर एक तरफ ललन सिंह नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर मीडिया के खिलाफ विवादित बयान देते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराब को बंद किया लेकिन आज अखबार वाले मीडिया वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं क्योंकि दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है। यदि दारू नहीं मिल रहा है तो मुख्यमंत्री क्या करें? आपकों देखे या जनता को देखें।

पटना में शिक्षक अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार में एगो घटना से जंगलराज आ जाता है। यूपी में जाकर देखिए क्या वहां मंगलराज है। टीवी चैनल पर देश में नफरत फैलाया जा रहा है। बीजेपी पूरे देश का माहौल खराब करना चाहती है। बीजेपी विधवा विलाप कर रही है। गठबंधन धर्म क्या होता है उसका बीजेपी को को कोई ज्ञान नहीं है। एनडीए अटल और आडवाणी जी ने बनाया था। वो अपने सहयोगियों का सम्मान करना जानते थे। लेकिन इन बीजेपी के आज के नेताओं में इस बात का अभाव है।

2019 में एनडीए का गठन होने के बाद आज क्या हुआ एक भी घटक एनडीए में नहीं है। अपने सहयोगी दलों के साथ खडयंत्र करेंगे और धोखा देने का काम करेंगे तो कौन साथ रहेगा। एनडीए में रहना है तो गुलाम बनकर रहो। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पीएम मेटेरियल पर कटाक्ष वाले बयान पर भी हमला बोला। कहा कि गिरिराज अपने टीआरपी पर चलते हैं। टीआरपी वाले व्यक्ति पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

Bihar Desk
Author: Bihar Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल