रोहतास में रहस्यमयी हालात में 5 की मौत, प्रशासन सतर्क — अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश

बिहार के रोहतास जिले में एक साथ पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल और प्रशासनिक टीमों को लगाया गया है तथा हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं सामने आ रही हैं, हालांकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिला मुख्यालय सासाराम समेत आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल