स्थान: कैमूर पहाड़ी, रोहतास
दिन: बुधवार
रिपोर्ट: एशियन टाइम्स न्यूज ब्यूरो
क्या है पूरा मामला?
रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी के जंगल में स्थित एक मंदिर में महिला CO अपने रिश्तेदार के साथ घूमने गई थीं। इसी दौरान सारण जिले के रिविलगंज में तैनात CO कौशल कुमार भी उनके साथ देखे गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को एकांत में संदिग्ध स्थिति में देखा और घेर लिया।
भीड़ ने दोनों से कड़े सवाल किए –
“क्या प्रशासन यहां रंगरेलियां मनाने आता है? ये जगह पवित्र है, गलत काम क्यों कर रहे हो?”
CO कौशल कुमार ने विरोध किया और कहा –
“मैं प्रशासन हूं, वीडियो मत बनाइए, अंजाम बुरा होगा।”
लेकिन लोग नहीं माने। भीड़ ने CO की गाड़ी की नेम प्लेट तक निकाल दी और घेराव किया।
महिला CO ने बताया –
“मैं अपने रिश्तेदार के साथ कैमूर पहाड़ी के जंगल स्थित मंदिर घूमने गई थी। कुछ युवकों ने बदतमीजी की और रास्ता रोकने के साथ छेड़खानी की। मैंने दरिगांव थाने में केस दर्ज कराया है।”
महिला CO ने लूटपाट और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुभम उर्फ संदीप बिंद, पवन कुमार और जैकी गुप्ता को गिरफ्तार किया।
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो 1 – भीड़ वीडियो बना रही थी, CO कौशल कुमार मना कर रहे थे
वीडियो 2 – CO बोले “मैं प्रशासन हूं, अंजाम बुरा होगा”
वीडियो 3 – महिला CO को लोगों ने घेरा, कुछ ने हाथ पकड़ने की कोशिश की
वीडियो 4 – दोनों CO भीड़ बढ़ते ही भागने लगे, गाड़ी में बैठकर निकलने की कोशिश की गई लेकिन रास्ता रोक लिया गया
भीड़ का आरोप:
“इतनी दूर जंगल में सिर्फ घूमने नहीं आते, रंगरेलियां मनाने आए थे। गलत काम करेंगे तो जनता सवाल करेगी।”
पुलिस का एक्शन:
महिला CO की शिकायत पर FIR दर्ज हुई और 3 आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
जनता में नाराजगी | प्रशासन पर उठे सवाल
- क्या अफसर जंगल में अकेले घूमने गए थे या कुछ और था?
- CO बार-बार वीडियो बनाने से मना क्यों कर रहे थे?
- महिला CO का पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं है?
जांच जारी है। वायरल वीडियो और महिला अधिकारी की शिकायत की गहराई से जांच की जा रही है। प्रशासन की छवि को लेकर जनता में रोष है।
और अपडेट के लिए जुड़े रहें Asian Times News Network से।

Author: Bihar Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)