राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार को अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मू जालंधर स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन वह राजस्थान की राजधानी जयपुर में रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भी शामिल होंगी।
@MUSKAN KUMARI
Author: NCRLOCALDESK
Post Views: 68







