पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान में अब महज तीन दिन का समय बचा है, ऐसे में राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav की एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष Akhtarul Iman से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इस मुलाकात के बाद एनडीए भी सक्रिय हो गया है। उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
वहीं सबकी नजरें राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav पर टिकी हैं, जिन्हें बिहार की राजनीति का “किंगमेकर” माना जाता है। गुरुवार सुबह लालू प्रसाद यादव अपने सरकारी आवास से निकलकर उस जगह पहुंचे जहां उनका नया आवास बन रहा है। इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राज्यसभा चुनाव के लिए जरूरी 41 विधायकों का आंकड़ा जुटाने की रणनीति लालू यादव पहले ही तय कर चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनकी रणनीति के कारण एनडीए खेमे में भी अंदरखाने हलचल बढ़ गई है। आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इसी से तय होगा कि राज्यसभा चुनाव में किस गठबंधन की रणनीति भारी पड़ती है!
@MUSKAN KUMARI







