बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यूजीसी कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर कहा कि सरकार न्यायालय के हर आदेश का पूरी तरह सम्मान करेगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में रोजाना सुनवाई के अदालत के निर्देश पर उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जो आदेश दिया है, उस पर तय समय-सीमा के भीतर सुनवाई पूरी की जानी चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया में सरकार किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी।
वहीं अजीत पवार के प्लेन क्रैश मामले में जांच की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार जो भी निर्णय और मांग करेगा, सरकार उसका सम्मान करते हुए उसी के अनुसार कदम उठाएगी।
सम्राट चौधरी ने साफ किया कि चाहे मामला न्यायालय से जुड़ा हो या किसी संवेदनशील घटना से, सरकार कानून और मानवीय मूल्यों के दायरे में रहकर ही निर्णय लेगी।
@MUSKAN KUMARI







