धीरज कुमार संवाददाता, फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी । ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पाली निवासी नेशनल खिलाड़ी बॉक्सर रानू जाट का आज अखिल भारतीय जाट महासभा पदाधिकारीयो व भाजपा नेता ने माला साफा पटका पहना कर जोशीला स्वागत किया ।
हाल ही में बॉक्सर रानू जाट हरियाणा से खेल कर अपने घर वापस लौटे हैं जहां ग्रामीणों ने व अखिल भारतीय जाट महासभा पदाधिकारी ने उनका जोशीला स्वागत किया ।
स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता अरविंद चाहर ,अखिल भारतीय जाट महासभा जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र फौजदार,राघवेंद्र राणा सोनू शर्मा, सुनील कुमार प्रधान , ज्ञानेंद्र राणा , तेजवीर राणा , बाबू लाल राणा समेत कई मौजूद रहे।
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK
Post Views: 112







