बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली सफलता, चारो आरोपी हिरासत में

बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली सफलता, चारो आरोपी हिरासत में

 बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. दो अन्य की तलाश जारी है. हालांकि एक अपराधी अब भी शंका के घेरे में हैं कि वो इस घटना में शामिल था या नहीं। अपराधियों के अब नाम भी सामने आ गए हैं। बेगूसराय एसटीएफ ने ये गिरफ्तारी की है।

चारों आरोपियों का नाम केशव, सुमित, युवराज और नागा बताया जा रहा है। मामले से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रांची जाने के दौरान जमुई के झाझा स्टेशन पर केशव को सबसे पहले पकड़ा गया। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे आरोपियों का नाम भी सामने आया। बताया जा रहा है कि ये चारों अपराधी बेगूसराय के ही रहने वाले हैं।

बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली सफलता, चारो आरोपी हिरासत में

गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले के बीहट के केशव कुमार उर्फ नागा है, जो बीहट के ही राम विनय सिंह का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी देर तक सभी आरोपोपियों से पूछताछ की जा रही थी। अब पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल