बेगूसराय गोलीकांड के आरोपी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा, DIG ने जारी की अपराधियों की तस्वीर

बेगूसराय गोलीकांड के आरोपी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा, DIG ने जारी की अपराधियों की तस्वीर

बीते मंगलवार को बेगूसराय  जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा NH पर 30 किलोमीटर  के दायरे में 11 लोगों को गोली से छलनी करते हुए भाग निकला, और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी रही.. इस घटना को लेकर पूरे बिहार में हाहाकार मचा हुआ है। सत्ताधारी पार्टी से लेकर विपक्ष और प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभी तक पुलिस के द्वारा अपराधियों को नहीं पकड़ा गया।बेगूसराय पुलिस ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों की तस्वीर जारी की है।

बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी सत्यवीर सिंह ने संदिग्ध बदमाशों की तस्वीर को जारी किया है। वहीं बदमाशों की पहचान बताने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

दरअसल, बीते मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया था। फायरिंग की इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी। गोली लगने से घायल चंदन नामक एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद जहां बेगूसराय के लोगों में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की चार टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं बावजूद इसके 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं।

इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जांच के बाद बेगूसराय पुलिस ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। चारों संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि इस घटना के खिलाफ विपक्षी दल बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है। बुधवार को बीजेपी ने बेगूसराय बंद का आह्वान किया था और सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उधर, पूरे मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कराएगी। मुख्यमंत्री ने इसे किसी साजिश का हिस्सा बताया है और कहा है कि अति पिछड़ा समाज के लोगों को जान बूझकर निशाना बनाया गया है।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल