बुलंदशहर में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी

बुलंदशहर के खुर्जा  कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला, उसका देवर और उसकी मासूम बेटी शामिल हैं। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था। बच्ची और युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी विमल सरकार के रूप में हुई है। महिला और युवक दोनों खुर्जा की पॉटरी इंडस्ट्री में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि यह परिवार खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही है। प्रारंभिक तौर पर प्रेम-प्रसंग या पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। महिला के पति की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है, ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल