बीएमसी सहित निकाय चुनाव परिणामों पर भाजपा में जश्न, शिवाजी महाराज की सेना से की गई तुलना

महाराष्ट्र में बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत 20 नगर निकायों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया है। चुनावों में मिली सफलता पर भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया। भाजपा ने इस जनसमर्थन की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के आगे बढ़ने से की है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बिहार और केरल के बाद अब महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को महाराष्ट्र की जनता ने करारा जवाब दिया है। त्रिवेदी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह शिवाजी महाराज की चतुरंगिणी सेना उमंग और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती थी, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है।

वहीं, भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने भी चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब समझदार है और हर जगह कांग्रेस को वोट की चोट से जवाब मिल रहा है। चुघ ने कहा कि यह जीत भाजपा की विजय यात्रा का हिस्सा है, जो वर्ष 2014 से लगातार जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल