पटना। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आज बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बिहार विधानसभा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि विधानसभा का यह समारोह डिजिटल दिशा में एक बड़े बदलाव की शुरुआत करेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में आज एक बड़ा डिजिटल कार्यक्रम देखने को मिलेगा, जिससे विधायकों के कामकाज में मजबूती आएगी और टेक्नोलॉजी की ताकत उनके हाथों में होगी। इससे सदन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनेगी।
वहीं, राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण रिजिजू ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी पर कभी भरोसा नहीं करेगी। कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में देश को कमजोर किया है, इसलिए जनता अब उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल हल्की-फुल्की डायलॉगबाजी और नाटक करके सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।
किरण रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की दिशा पूरी तरह मजबूत हाथों में है।
@MUSKAN KUMARI







