बिहार : विकास की रफ्तार तेज! हथुआ में 130 करोड़ की लागत से बनेंगी 72 नई सड़कें

हथुआ विधानसभा क्षेत्र में अब सड़कें विकास की नई कहानी लिखेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 130 करोड़ रुपये की लागत से 72 सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है। यह ऐलान राजद विधायक राजेश कुमार सिंह ने बड़कागांव में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान किया।

विधायक ने बताया कि एक माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की छोटी सड़कों का भी कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हथुआ अब विकास से अछूता नहीं रहेगा। हर वर्ग को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल