बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, हार के बाद तेजस्वी यादव की फ्लाइट गुवाहाटी डायवर्ट

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई, जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसी बीच राजद नेता Tejashwi Yadav सोमवार देर रात Patna से Kolkata के लिए रवाना हुए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट को बीच रास्ते में Guwahati में उतारना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव इंडिगो की फ्लाइट से पटना से कोलकाता जा रहे थे। उड़ान के दौरान मौसम खराब होने के कारण विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

बताया जा रहा है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही विमान को कोलकाता के लिए रवाना किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राजद और कांग्रेस के कुछ विधायकों पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण राजद उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक गलियारों में अब महागठबंधन के भीतर मतभेद की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल