बिहार में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार — पुलिस जांच में जुटी

बिहार के नवादा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आठ माह की गर्भवती महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपने चचेरे भैसुर पर शौच के लिए बाहर जाने के दौरान जबरन जमीन पर पटककर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला पहले से एक बच्चे की मां है और यह उसका दूसरा बच्चा होने वाला है। घटना के बाद उसने तुरंत अपने ससुर को जानकारी दी। उस समय उसका पति मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली में था। सूचना मिलते ही पति गांव लौटा और पंचायत बुलाई गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नवादा सदर अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल