बिहार: उपचुनाव को लेकर BJP का फैसला, स्टार प्रचारकों की सूची से विजय सिन्हा-सम्राट चौधरी गायब

225

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, कई नेताओं को दिया झटका : भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जारी सूची में नए नेतृत्व के बजाय पुराने नेताओं पर ही भरोसा जताया है।

पार्टी के अंदर यह चौकाने वाला निर्णय है। दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री को भी 14वें और 15वें पायदान पर जगह मिली।

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जारी सूची में नए नेतृत्व के बजाय पुराने नेताओं पर ही भरोसा जताया है। विपक्ष की भूमिका में आने के बाद पार्टी के अंदर यह चौकाने वाला निर्णय है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष (विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी) को स्टार प्रचारकों की सूची में टाप टेन से बाहर रखा है। इसी तरह दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री को भी 14वें और 15वें पायदान पर जगह मिली।

स्टार प्रचाकों की सूची के वरिष्ठता क्रम से साफ है दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री (तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी) संगठन की नजर में सत्ता में रहते पार्टी की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। वहीं, अप्रैल 2022 में बोचहां उपचुनाव में स्टार प्रचारक सूची में शामिल रहे कई नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार को टाप टेन की सूची में शामिल कर पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी दोनों विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई नए नवेले नेताओं को भी जगह दी है। इसमें कुछ नेताओं को क्षेत्रीय समीकरण तो कुछ नेताओं को जातिगत गणित के आधार पर जगह मिली है। वहीं, कई चेहरे को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा। रामसूरत राय, अजय निषाद, डा संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के अलावा पार्टी पदाधिकारी प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभू, देवेश कुमार, सुशील चौधरी, निवेदिता सिंह और लाजवंती झा को पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची से बाहर कर दिया है।

INPUT-JAGRAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here