धीरज कुमार संवाददाता
फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में शनिवार को गांव जोतना, कुशवाहा फार्म हाउस के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाल फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह के अनुसार मृतक की पहचान पुष्पेंद्र कुमार पुत्र जितेंद्र फौजदार, निवासी गांव मई बुजुर्ग के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रामू पुत्र चंद्रभान, निवासी अरदाया (थाना अछनेरा) के रूप में की गई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाल फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां एक की मृत्यु की पुष्टि हुई और दूसरे को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK






