पटना, 26 सितंबर 2025। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने ‘शक्ति अधिकार कार्यक्रम’ के तहत करीब 2000 महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रियंका ने महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी जैसे मुद्दों पर बात की।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपील की—
“आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं। लेकिन राजनीतिक पार्टियां इसे अच्छी तरह समझती हैं। चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना सरकार नहीं बन सकती। आप अपनी शक्ति और सम्मान को पहचानिए।”
बेरोजगारी और पलायन पर हमला
प्रियंका ने कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर नहीं हैं,
पलायन की वजह से पुरुष बाहर मजदूरी करते हैं,
महिलाएं घर पर अकेले रह जाती हैं।
मंच पर साझा हुई महिलाओं की समस्याएं
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में—
घरेलू कामगार,मनरेगा मजदूर,जीविका दीदी,आंगनबाड़ी और आशा वर्कर,डॉक्टर और वकील जैसी प्रोफेशनल महिलाएं भी थीं।सभी ने एक-एक कर प्रियंका गांधी को अपनी समस्याएं बताईं।
प्रियंका गांधी का भावनात्मक पल
संवाद के बाद प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ सेल्फी ली और ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाया। इससे कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया।
नारेबाजी और मोतिहारी जनसभा
प्रियंका के आने से पहले महिलाओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए। संवाद कार्यक्रम के बाद वह मोतिहारी के गांधी मैदान के लिए रवाना हुईं, जहां उनकी पहली बड़ी जनसभा होगी।
अलका लांबा का बयान
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा—
“प्रियंका गांधी के आने से बिहार की महिलाओं में उत्साह है। उनका समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है और इसी से बीजेपी की बेचैनी साफ दिखेगी।”
बिहार से पहले प्रियंका गांधी के चुनावी दौरे
असम (2021): गृहिणियों को ₹2000 और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा, लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 29 सीटें।
उत्तर प्रदेश (2022): नारा “लड़की हूं, लड़ सकती हूं”, 40% टिकट महिलाओं को दिए, लेकिन कांग्रेस केवल 2 सीटें जीत सकी।
प्रियंका गांधी का पटना दौरा और शक्ति अधिकार कार्यक्रम बिहार कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। महिला वोट बैंक को साधने की यह रणनीति आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कितना फायदा दिलाएगी, यह देखने लायक होगा।
@AT Saumya
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK







