अस्थावां और सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार एक कुशल राजनेता और समर्पित समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में भगवान उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने भी सतीश कुमार के अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सतीश कुमार और नीतीश कुमार के बीच लंबे समय से घनिष्ठ राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध रहे थे। दोनों नेताओं ने एक समय में लालू प्रसाद यादव के शासन के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में साथ मिलकर काम किया था।
इसी करीबी संबंध के कारण सतीश कुमार के निधन की खबर मिलते ही नीतीश कुमार के परिवार की ओर से भी शोक व्यक्त किया गया। निशांत कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।
गौरतलब है कि निशांत कुमार कुछ दिन पहले ही जनता दल (यू) में शामिल हुए हैं और तब से वे लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
@MUSKAN KUMARI






