धीरज कुमार संवाददाता
फतेहपुर सीकरी । थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 09/10 फरवरी की रात्रि को फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम उन्देरा नहर के पास चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया।
बताया गया कि स्वयं को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल आगरा भेजा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निक्की बग्गा उर्फ बग्घा पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम सिकरौदा, थाना फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है उसे पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे चल रहे हैं । मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह समेत कई सब इंस्पेक्टर पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
एसीपी शैलेंद्र कुमार के अनुसार मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) बरामद की गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK







