पहली बार तेजस्वी यादव के साथ राजश्री पहुंच रही हैं ससुराल फुलवरिया,दुल्हन की तरह सज रहा गांव

पहली बार तेजस्वी यादव के साथ राजश्री पहुंच रही हैं ससुराल फुलवरिया,दुल्हन की तरह सज रहा गांव

बिहार के गोपालगंज में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बहू अपने पति डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ पहली बार अपने ससुराल फुलवरिया आएंगी और लालू परिवार से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी.छोटी बहू के कदम लालू परिवार के लिए शुभ साबित हुए हैं।  तेजस्वी यादव ने बीते साल शादी की थी, इसके बाद उनके लिए सब कुछ बढ़िया हो रहा है। लालू यादव को पहले जेल से बाहर आए, उसके बाद उनकी तबीयत में भी सुधार हुआ और तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष से बिहार में सियासी उठापटक के बीच डिप्टी सीएम बन गए। आरजेडी विपक्ष से सत्ताधारी पार्टी बन गई। अब जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के लालू यादव की छोटी बहू राजेश्वरी यादव पहली बार अपने पुश्तैनी गांव यानी ससुराल पहुंचने वाली हैं।

खबर यह है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ अपने गांव फुलवरिया पहुंचने वाले हैं। 24 सितंबर को तेजस्वी और राजश्री के फुलवरिया आने का कार्यक्रम है। इसके लिए अभी से ही फुलवरिया में तैयारियां शुरू है। गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। गोपालगंज के डीएम और एसपी दोनों गांव का दौरा कर चुके हैं और प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मरसिया देवी रेफरल हॉस्पिटल को भी नए सिरे से रंग रोगन कराया गया है।

आपको बता दें, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की शादी को दस महीने हो गए। तब से लेकर अब तक वे अपने गांव नहीं गए हैं। शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार गांव जा रहे हैं। पूरे गांव के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल