पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की अपील — शांति और संवाद ही समाधान, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी ने हालात को चिंताजनक बताते हुए सभी पक्षों से शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत हमेशा से शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के सैन्य टकराव से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, जिसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए।

भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर अहम समझौता

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने यूरेनियम आपूर्ति को लेकर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही नागरिक परमाणु सहयोग को मजबूत करने के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के विकास पर संयुक्त रूप से काम करने का निर्णय लिया गया है।

फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह तैयार है और विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है।

जोशी ने कहा कि जब भी दुनिया में कहीं भी भारतीय संकट में होते हैं, सरकार उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पहले यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भी सुरक्षित वापस लाया गया था।

उन्होंने चिंतित परिवारों से घबराने की जरूरत नहीं बताई और कहा कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में विमान यात्रा फिलहाल जोखिमपूर्ण है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर ही आगे कदम उठाए जाएंगे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल