पटना विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपना 109वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 2022-2025 बैच के 35 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इनमें 21 छात्राएं और 14 छात्र शामिल थे, जिनमें से 16 छात्राएं मगध महिला कॉलेज की थीं।
विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मूल रूप से 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। हालांकि, इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण समारोह 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
इस मौके पर मेधावी छात्राओं और छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। स्नातक की मेधावी छात्रा नूपुर सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त करना गर्व का क्षण बताया और कहा कि उनका अगला लक्ष्य प्रोफेसर बनकर शिक्षा प्रदान करना है। वहीं, छात्रा श्वेता कुमारी ने इसे खुशी का पल बताया और कहा कि उनका उद्देश्य सिविल सेवा के माध्यम से अपने गांव में शिक्षा को बढ़ावा देना है।
मृत्युंजय कुमार ने भी गोल्ड मेडल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है और उनका लक्ष्य समाज को बेहतर शिक्षा के माध्यम से सेवा प्रदान करना है।
समारोह में आईआईटी पटना के निदेशक टी. एन. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ पटना विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार, प्रिंसिपल, प्रोफेसर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
सम्मानित विद्यार्थियों की सूची में प्रमुख नाम शामिल हैं:
श्वेता कुमारी (हिंदी) – मगध महिला कॉलेज
अमिशा चंद्रा (अंग्रेजी) – मगध महिला कॉलेज
अभिलाशा कुमारी (दर्शनशास्त्र) – मगध महिला कॉलेज
निशा सिंह (संगीत) – मगध महिला कॉलेज
नूपुर सिन्हा (इतिहास) – मगध महिला कॉलेज
अमीशा कुमारी सिंह (समाज शास्त्र) – मगध महिला कॉलेज
साधना (राजनीति विज्ञान) – मगध महिला कॉलेज
स्नेहा भारती (गृह विज्ञान) – मगध महिला कॉलेज
साक्षी गुप्ता (गणित) – मगध महिला कॉलेज
गुल अफशां आरा (भौतिक विज्ञान) – मगध महिला कॉलेज
एश्वर्या (रसायन शास्त्र) – मगध महिला कॉलेज
रासकी जहां (वनस्पति विज्ञान) – मगध महिला कॉलेज
आयुषी रावत (जूलॉजी) – मगध महिला कॉलेज
अदिति कुमारी (बीसीए)
यह कार्यक्रम प्रतिभा और मेहनत को सम्मानित करने का प्रतीक बना और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हुआ।
@AT Saumya
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK







