पटना में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग; हथियार और ट्रैक्टर बरामद

Patna जिले के Ranitalab Police Station area अंतर्गत धनराज छपरा गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं और उनके समर्थकों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से भारी पथराव किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम जब धनराज छपरा गांव में छापेमारी करने पहुँची तो वहां मौजूद बालू माफिया और उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माफियाओं ने संगठित होकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

अचानक हुए हमले में पुलिस की कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को काबू में करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को हवा में कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनते ही हमलावर मौके से भाग निकले।

घटना के बाद आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और पूरे गांव की घेराबंदी कर दी गई। फिलहाल पुलिस की टीमें गांव के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रानीतालाब थानाध्यक्ष मनीष कुमार रंजन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 24 खोखा, एक तलवार, अन्य हथियार, चार मोटरसाइकिल और चार ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल